शाहजहांपुर, मार्च 6 -- तिलहर। बंदरों के हमले से डरकर ग्रामीण छत से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समझना गांव के कामता प्रसाद गुरुवार की सुबह छत पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक उन पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। कामता प्रसाद बंदरों से बचने के लिए भागे तो वह छत से गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के आतंक से सभी लोग परेशान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.