लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने उसके पैर को बुरी तरह नोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़ पड़े तो बंदर भाग निकला। घायल फरीद को परिजन तत्काल सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...