बहराइच, अप्रैल 11 -- बहराइच, संवाददाता। मोतीपुर रेंज के झाला गांव में बंदरों ने महिला के सिर पर हमला करके गहरा घाव कर दिया। महिला के सिर के बीचों बीच में सात टांके लगे हैं उसकी हालत गम्भीर है। घटना मोतीपुर थानाक्षेत्र के झाला गांव में गुरुवार की शाम है। मोतीपुर थाने के झाला के मजरे चकैया गांव निवासनी रीता देवी (45) पत्नी सालिग राम गुरूवार शाम घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेत खलिहान में थे। वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उन्हे घर के अंदर बंदरों की आवाज सुनाई दी। तो वह घर के अंदर दौड़ी। अंदर घुसे बंदर अनाज के ढेर पर उसे खा रहे थे। उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की। तो बंदरों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बंदर उस पर चिपक गया और सिर में दांत गड़ा लिए। घर के अंदर से शोर सुनकर आसपास के लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.