इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- भरथना। मोहल्ला गोविंद नगर के रहने वाले युवक को बंदरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंशु नागर रोज की तरह सुबह काम के लिए घर से निकले थे। वह ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि वह गिरधारीपुरा स्थित गुरु मैरिज होम के पास भाड़ा लेने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...