बाराबंकी, फरवरी 13 -- सुबेहा। बंदरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर आतंक मचा रखा है। जिसके चलते बच्चे स्कूलों को जाने से कतरा रहे है। नगर पंचायत सुबेहा में बीते दो दिनों के अंतराल में आठ लोगों को बंदरो ने काटकर लहुलूहान कर चुके हैं। जिसके चलते छोटे बच्चे स्कूलों मे जाने से आनाकानी कर रहे है। सभी घायल अपना इलाज निजी अस्पतालो मे करा रहे है। शुक्रवार के दिन केवल सुलेमानपुर मोहल्ला में जनक दुलारी पत्नी जगमोहन, नशरा पुत्री असगर, मो. फैसल पुत्र सुल्तान को काट लिया। समाजसेवी चौधरी हुमायूं हुसैन ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाईं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...