नोएडा, मई 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर पी-3 स्थित एक मकान में रहने वाले इंजीनियर पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। इंजीनियर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर के लोगों ने प्राधिकरण से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। सेक्टर पी-3 आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आदित्य भाटी ने बताया कि सेक्टर में रहने वाले इंजीनियर आयुष बुधवार की दोपहर अपने कमरे से नीचे भोजन करने आए थे। वह भोजन करने के बाद सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वह डर की वजह से वह नीचे की तरफ दौड़े तो अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। यह भी पढ़ें- बंदरों के हमले में इंजीनियर घायल इससे सिर में गहरी चोट लगी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ...