बाराबंकी, मार्च 10 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र में बन्दरों ने रोटी लेकर आ रही युवती को दौड़ा लिया। जिससे भयभीत होकर भागी युवती छत के नीचे गिरकर घायल हो गई। घायलावस्था में परिजनों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहंुचाया। जहां उसे भर्ती कराया गया है। मंगलवार की सुबह करीब 8.30 बजे तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी सुनील कुमार की 19 वर्षीय बेटी पूजा घर की छत से रोटी लेकर नीचे उतर रही थी, तभी बन्दरों ने पूजा पर हमला कर दिया। जिससे वह छत से नीचे गिरकर चोटिल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...