बदायूं, मई 18 -- बंदरों के हमले के डर से भागते समय तरबूज के छिलके पर पांव पड़ने से फिसली विवाहिता की नीचे गिरने से मौत हो गई। बंदरों के हमले व उनसे बचने को भागते समय नीचे गिरने से आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मचोना की मढ़ैया में रविवार शाम हुआ। गांव निवासी विवाहिता पूजा पत्नी रामजीत 22 वर्ष शाम के समय छत पर थी। इसी दौरान छत पर बंदरों का झुंड अचानक आ गया। बंदरों का झुंड पूजा की ओर लपका। इसी दौरान विवाहिता बंदरों को घुड़की देते हुये अपनी ओर आता देख भागी। यह भी पढ़ें- सहसवान में बंदरों के डर से भागी विवाहिता की छत से गिरने से मौत इसी दौरान छह पर पड़े तरबूज के छिकले पर उसका पांव पड़ गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिर गई। अचानक चीखपुकार सुनते ही परिवार व मोहल्ले के लोग भागर पहुंचे तो...