बागपत, जून 14 -- बागपत। सांकरौद निवासी घनश्याम सिंह पुत्र हरपाल सिंह पर रविवार की सुबह बंदरों के झूंड ने हमला बोल दिया। तीन-चार बंदरों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजन खेकड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर घायल का उपचार किया गया और उसके बाद एंटी रेबीज सीरम लगाया गया। हरपाल ने बताया कि जब वह घर से घेर में जा रहा था, तभी बंदर का बच्चा पेड़ से गिर गया। जिसके बाद बंदरों के झूंड ने उस पर हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- 2 वर्षीय मासूम पर बंदरों ने किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...