हापुड़, जनवरी 30 -- गांव देहरा में शुक्रवार दोपहर छत पर गई छात्रा पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव देहरा निवासी सना कक्षा दसवीं की छात्रा है। वह शुक्रवार दोपहर किसी कार्य से छत पर गई थी। उस दौरान बंदरों का झुंड आया और हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई। जिसमें उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव देहरा में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। छात्रा पर पूर्व में भी तीन बार हमला कर चुके हैं। ग्राम पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़ने या उन्हें दूर जंगलों में छोड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इस संबंध में वन अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.