हापुड़, मार्च 27 -- जनपद में कुत्तों और बंदरों के काटने के केस बढ़ रहे हैं। यहां हापुड़ शहर के मोहल्ला श्रीनगर में घर के बाहर खड़ी महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। तुरंत परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया गया।जिले में बंदरों और बंदरों के काटने के केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां बंदरों और कुत्तों ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है। बच्चों को भी आये दिन बंदर और कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। अब गुरूवार को मोहल्ला श्रीनगर में घर के बाहर खड़ी महिला मंजू शर्मा पर बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। बंदरों ने कई जगह काटा। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। तुरंत परिजनों के साथ आसपास के लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे। जहां उन्हें रैबीज के इंजेक्शन लगाये गए।-रोज 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.