बलिया, अप्रैल 5 -- बेल्थरारोड। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों का उत्पात चरम पर पहुंच गया है। स्थिति यह है कि चैनपुर गुलौरा, बिशनपुरा में दो दिनों में बंदरों ने दो लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया, यह दोनों लोग घायल होकर अपना इलाज करवा रहे हैं और घर के बाहर सड़क पर आने से डरने लगे हैं। बिशनपुरा, चैनपुर गांव में बंदर ने विनोद यादव के पैर में काट लिया। गांव में दूध लेने पहुंचे वभनियांव निवासी प्रिंस यादव पर भी बंदर ने हमला कर हाथ को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया तथा मुरली मनोहर यादव को भी घायल कर दिया। बाइक, ट्रैक्टर, साइकिल सवार के ऊपर कूद कर धक्का दे देते हैं,जिससे बाइक चालक और साइकिल सवार लोग सड़क पर आने जाने से कतराने लगे हैं। पिछले दो माह में बंदरों ने दर्जनों लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.