चित्रकूट, मई 23 -- चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के पतेरिया में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। यहां की रहने वाली चिरौंजी देवी ने बताया कि वन विभाग बंदरों को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है। कई बाद अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बंदर लोगों के घरों से खानपान की सामग्री उठा ले जाते है। कपड़े फाड़ देते है। इसके साथ ही अक्सर लोगो को काट लेते है। छोटे बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन लोगों ने रैपुरा रेंज के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी अवगत कराया था। लेकिन अभी तक कोई सुनवार्ठ नहीं हुई। पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को दबोचाचित्रकूट। कर्वी कोतवाली के एसआई अमरेन्द्र सिंह ने वारंटी सौरभ पांडेय निवासी काशीराम कालोनी लोढवारा को गिरफ्तार किया है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

हिंद...