आजमगढ़, मई 28 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के बरदह गांव एवं बाजार में इन दिनों बंदरों का आतंक से लोग भयभीत हैं। एक महीने में दो दर्जन लोगों को बंदरों ने काट कर जख्मी कर दिया है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। बरदह बाजार से लेकर गांव तक बंदरों के आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि घर और दुकान में घुसकर बंदर काफी क्षति पहुंचा रहे हैं। छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े फाड़ दे रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग को देखते ही बंदर अक्रामक हो जा रहे हैं। एक महीने के भीतर दो दर्जन से अधिक लोगों को बंदर काट चुके हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

बंदरों का झुंड ग्रामीणों का कहना है कि दो से तीन बंदरों का झुंड गांव और बाजार में लगातार घूमत...