गाजीपुर, मई 6 -- खानपुर (गाजीपुर )। क्षेत्र के सिधौना,रामपुर व अनौनी गांव में इन दिनों बंदरों का बढ़ता उत्पात ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। करीब एक दर्जन छोटे-बड़े बंदरों का झुंड पूरे गांव में घूम-घूमकर आतंक मचा रहा है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। बंदर न केवल घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं, बल्कि छतों पर लगे डिश एंटीना, बिजली के तार और अन्य जरूरी सामानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार ये बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मारने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्थिति यह भी पढ़ें- संभल में बंदरों ने अधिवक्ता की मां समेत तीन को काटकर किया लहूलुहान इतनी गंभीर हो गई है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। लोग अपने दैनिक कार्य भी ...