शामली, अप्रैल 21 -- जलालाबाद। कस्बे में बंदरो का आतंक बढता ही जा रहा है। ये आतंक अब घरो की छतो से एक कदम आगे बढकर मृहल्लो की गलियो तक पहुच गया है जिससे स्कूली बच्चो से लेकर गली से गुजरने वाली महिलाओ के लिए बेहद चिंता का सबब बना हुआ है। कस्बा जलालाबाद मे बंदरो का आतंक दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। लगातार हो रही बंदरो के हमलो की वारदातो के बाद भी नगर पंचायत उन्हें पकड़ने का इंतजाम नहीं कर पा रही हैं। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। जिसका खामियाजा कस्बावासियो को भुगतना पड़ रहा है। बंदर कभी भी बच्चों पर हमला कर देते हैं। छतों पर लोग जा नहीं पाते हैं। बंदरों से बचाव के लिए लोगों को जाली लगवानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग कई बार नगर पंचायत में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगो की लगातार शिकायतो पर चेयरमैन जहीर ...