नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट के जजों के आवास, कोर्ट परिसर और अतिथि गृह में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारियों की तैनाती होगी। इस काम के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक टेंडर जारी किया है। शीर्ष अदालत की ओर से जारी टेंडर नोटिस में कर्मचारी मुहैया कराने वाली एजेंसियों से उच्चतम न्यायालय के जजों के रिहायशी बंगलों, सुप्रीम कोर्ट परिसर और अतिथि गृह में बंदरों की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं।सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल के जरिए जारी एक नोटिस में, शीर्ष अदालत ने कहा कि उसका इरादा खुले बाजार से वेंडरों और एजेंसियों से ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित करने का है, ताकि ऐसे कर्मचारी उपलब्ध कराए जा सकें जिन्हें 'बंदर भगाने वाले/पक...