मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। कुत्ते और बंदर इन दिनों चर्चा में हैं। खूंखार कुत्तों को मौत देने का आदेश हो गया है। बंदरों के संरक्षण के लिए भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। निकाय क्षेत्र के प्रशासन को इसके लिए कार्ययोजना बनानी होगी। कार्ययोजना के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। नगर पंचायत क्षेत्रों में बंदरों को पकड़ने और उन्हें संरक्षित करने का अभियान चलेगा। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों पर सरकार अमल कर रही है। मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में अभियान चलेगा और बंदरों को पकड़ा जाएगा। सरकार पिछले दो सालों से बंदरों को प्रबंधन की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने भी पिछले वर्ष गाइडलाइन जारी की थी। निर्देश दिए गए थे कि बंदरों को संरक्षित किया जाए। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कार्ययोजना को लेकर न...