हमीरपुर, मार्च 5 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बे के तिराहे पर बुधवार की बंदरों की शरारत से भड़की मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। यहां लगे एक विशाल पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ है। बताया जाता है कि दो बंदर आपस में अटखेलियां करते हुए पेड़ की डालियां हिलाने लगे, जिससे छत्ता हिल गया और मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के समय तिराहे पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक मधुमक्खियों के हमले से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा लाया गया। घायलों में 65 वर्षीय दुलीचंद श्रीवास, 50 वर्षीय सद्दीक और 65 वर्षीय म...