इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- इकदिल, संवाददाता। कस्बा में लगातार हो रही बंदरों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्दी आया है। गुरुवार को नगर के मुख्य चौराहे, मंडी परिसर और काशीराम कॉलोनी समेत आठ जगह बंदर जमीन और छत पर मृत पड़े देखे गए थे। बताया गया था कि एक सप्ताह में करीब तीस बंदरों की मौत हो चुकी हैं। जबकि आठ बंदर गुरुवार को मृत पड़े देखे गए और शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल में दो बन्दर पड़े मिलें। कुछ बंदरों का पोस्टमार्टम भी कराया गया जिसमें पशु चिकित्सक डॉ. महेंद्र प्रताप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बंदरों की मौत सर्दी के चलते पाई गई है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि आखिरकार सर्दी तो पूरे जिले भर में पड़ रही है लेकिन बंदर पूरे जिले में भर में केवल इकदिल में क्यों मृत पड़े मिल रहे, उनके मुंह से खून निकलना संदेह की बात है। सर्दी के चलते...