अल्मोड़ा, दिसम्बर 21 -- नगर में बंदरों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर के प्रत्येक वार्ड में बंदरों से लोग परेशान हैं। रविवार को रानीधारा मार्ग पर बंदर ने कमला देवी नामक महिला पर हमला कर दिया। कमला बाजार से घर की ओर लौट रही थीं। बंदर के हमले से उनके हाथ और घुटने में चोट आ गई। वार्ड में लगातार बढ़ रहे हादसों पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। शांती देवी, कविता पंत आदि ने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...