बंदरों का ठिकाना बनेंगे कपि और अन्नपूर्णा वन
मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ खिलाफ चल रही कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम अब पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी दिखाई देंगे। वन विभाग ने हस्तिनापुर क्षेत्र के गंगा तटीय क्षेत्र में स्थित खेड़ी कला में 130 हेक्टेयर और बधवा में 28 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करा दिया है। इस जमीन पर अब अविरल धारा वन, कपि वन और अन्नपूर्णा वन नाम से वन क्षेत्र विकसित करने के लिए 2 लाख 83 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। लंबे समय तक भू-माफिया के कब्जे में रही खेड़ी कलां और बधवा जमीन पर अब जल्द ही हरियाली दिखाई देगी। इसके लिए वन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। खेड़ी कलां में गंगा के तटीय क्षेत्रों में मुक्त कराई गई जमीन पर अविरल धारा नाम से वन विकसित किया जाएगा। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.