बलरामपुर, मार्च 25 -- महराजगंज कस्बा सहित हरिहरनगर क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे कस्बावासी और ग्रामीण खासे परेशान हैं। बंदर आए दिन घरों में घुसकर सामान नुकसान पहुंचा रहे हैं और राह चलते लोगों पर हमला भी कर देते हैं। कई लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बंदरों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.