मुजफ्फरपुर, मई 17 -- बंदरा। हरपुर बांध चौक पर पीयर पुलिस ने रविवार को विदेशी शराब व स्कूटी के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि हरपुर निवासी जितेंद्र सिंह को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ दबोचा गया है। वहीं, जरंगी से बाइक पर लदी 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। थानेदार ने बताया कि फरार शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वजीरगंज: 60 केन बियर के साथ दो बाइक बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...