मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- बंदरा। आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसल क्षति के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार निषाद और उपप्रमुख उमेश राय ने बीडीओ और बीएओ को मांगपत्र सौंपा। बताया कि कर्ज लेकर किसानों ने खेती की थी। बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। आंधी से आम और लीची के मंजर भी प्रभावित हुए हैं। संबंधित कर्मी से क्षति का आकलन कराकर अविलंब मुआवजा देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.