मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय परिसर से बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ गुंजा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में प्रखंड कर्मियों समेत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बंदरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर फुदेना चौक तक गई। बीडीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। सीओ अदिति राय, बीपीआरओ राजीव रंजन आदि थे। यह भी पढ़ें- अररिया : तिरंगा यात्रा में लोगों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Sasaram News: तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान के सफल बनाने के लिए निकली यात्रा...