मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- बंदरा। बरियारपुर स्थित शिवशक्ति धाम में धर्मादा कमेटी के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार रात शिव विवाह महोत्सव मनाया गया। मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार ब्यास अमलेश अनाड़ी एवं उनकी टीम ने पारंपरिक एवं वैवाहिक गीतों से समां बांध दिया। संगीतमय शिव विवाह प्रसंग में भगवान भोलेनाथ, मईया पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, भूत-प्रेत की झांकी एवं मिथिला की पारंपरिक झिझिया एवं कर्णप्रिय मैथिली, हिंदी, भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर हो गए। इधर, सकरीमन स्थित जीवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में झांकी निकाली गई। ब्यास राकेश रंजन और गायिका सोनम भारती ने भजन की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर उपमुखिया शिवनाथ सहनी, डॉ. मिंटू झा, भोली कार्जी, रंजीत सहनी, राजेश मंडल, प्रभात कुमार, राजेश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.