मुजफ्फरपुर, मई 21 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के आलू उत्पादक किसानों को मंडी व भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामपुरदयाल निवासी किसान रोशन कुशवाहा, तेपरी निवासी मनीष ठाकुर आदि ने बताया कि गर्मी की वजह से करीब 50 फीसदी आलू सड़ने के कगार पर है। महंगाई के समय में बड़ी मुश्किल से खेती हो रही है। महंगी खाद और बीज के बाद मेहनत से खेती की। पैदावार अच्छी हुई, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे। खरीदार मिल भी रहे हैं तो औने-पौने दाम दे रहे। इससे लागत पूंजी भी निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ आलू को कोल्ड स्टोर में भंडारण किया और कुछ को दाम बढ़ने के उद्देश्य से बचाकर रखा था। मगर गर्मी की वजह से आलू सड़ने लगे हैं। मजबूरन छांट कर फेंकना पड़ रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। यही स्थिति रही तो खेती करना मुश्किल हो ज...