मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- बंदरा। पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। इस संबंध में उन्होंने पीयर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला बीते 24 जनवरी का बताया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी ने डॉ. नौशाद ने एफआईआर में बताया है कि 24 जनवरी को दिन में 11 बजे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। व्यस्तता के कारण उस समय फोन नहीं उठा सका। कुछ देर बाद कॉल बैक किया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रौशन कुमार राय बताया और पीएचसी में पदस्थापित एएनएम रिंकू कुमारी को वहां से हटाकर किसी अन्य जगह पर भेजने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने गाली-गलौज भी किया। उसके बाद नौशाद ने उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया। दोपहर लगभग 12 बजे दूसरे नंबर से पुनः फोन कर वही बातें दोहराई गई। इस मामले में मंगल...