मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- बंदरा। प्रखंड में 16 दिसंबर से शुरू होनेवाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के करीब 19,500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 52 टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा एक ट्रांजिट टीम जो बंदरा चौक पर एवं तीन मोबाइल टीम घूम-घूम कर बच्चों को दवा पिलाएंगी। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 18 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। बताया कि पीएचसी समेत गोविंदपुर छपरा, सकरीमन, रामपुरदयाल और पीरापुर से दवा वितरण किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.