बंदरा : रामजानकी मठ की जमीन चिह्नित
मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था पंचायत स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) की जमीन को चिह्नित किया गया। सीओ अंकुर राय ने बताया कि पटना न्यास परिषद से मिले पत्र के आधार पर रविवार को कुल 35 लोगों के द्वारा कब्जा किए गए जमीन को चिह्नित किया गया है। जल्द ही बचे जमीन को चिह्नित कर न्यास परिषद को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। मठ के महंत सुशील दास ने बताया कि मठ की कुल 45 एकड़ जमीन थी, जिसे गांव के कई लोगों ने कब्जा कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.