दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। प्रखंड बाल विकास परियोजना दुमका सदर के अंतर्गत बंदरजोरी पंचायत में बुधवार को पंचायत स्तरीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया रेणुका सोरेन ने की। मुखिया रेणुका सोरेन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ झारखंड सरकार पूरे राज्य में जन जागरूकता अभियान चला रही है। समाज कल्याण विभाग के इस कार्यक्रम से हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपने पंचायत को नशा मुक्त बनाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि नशे से स्वास्थ्य खराब होने के साथ आर्थिक नुकसान और घर में कलह भी होती है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त समाज का निर्माण करना जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य : डालसा सचिव जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी और अंचलाधिकार...