चक्रधरपुर, मार्च 29 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के जनजाति समुदाय ने परंपरानुसार हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया गया। इस मौके पर आदिवासियों ने सामूहिक नृत्य कर आदिवासी परम्परा का जीवंत उदाहरण पेश किया। बंदगांव प्रखंड के लुम्बई के सरना स्थल पर प्रकृति पूजा के बाद सरहुल की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभा यात्रा ढोल नगाड़ा के साथ शुरू किया गया। शोभा यात्रा लुम्बई जोड़ी हेसा से रांची-चाईबासा मुख्य पथ होते हुए बिरसा हाईस्कूल मैदान पहुंची। यहां पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई. घर-परिवार में शांति, मवेशियों के निरोग रहने व आपसी भाईचारे की कामना के साथ सरहुल के अवसर पर सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से बंदगांव मुखिया करम सिंह मुन्डरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी,चंपवा मुखिया कानू तैसुन, मेरमगुटू मुखिया चिरपी बो...