चक्रधरपुर, मई 18 -- बंदगांव। बंदगांव में पीएम जनमन जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थीं। एसडीओ ने कहा कि पीएम जनमन के लिए चिन्हित गांवों में 18 मई से 25 मई तक जन भागीदारी-सबके द्वार, सबसे पहले" राष्ट्रव्यापी आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से पीवीटीजी एवं जनजातीय समुदायों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- जिले में जनभागीदारी अभियान से होगा वनवासियों का उत्थानकार्यक्रम की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान गांवों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य जांच, पोषण एवं निवारक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हो...