चक्रधरपुर, मई 11 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के लुपुंगडीह टोला में रविवार को गांव के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया करम सिंह मुंडरी ने की।​ बैठक में मुखिया ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नशे की लत सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में ग्रामीणों से नशा का सेवन व कारोबार न करने की अपील की। कहा कि एक नशामुक्त गांव ही प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है।​ मुखिया ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर गांव की शैक्षणिक और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा एक शिक्षित समाज ही क्षेत्र का विकास कर सकता है। सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने और उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजने को कहा।​ स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने...