चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- बंदगांव,संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को बंदगांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में गणना (एन्यूमेरेशन) फॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार ने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को गणना फॉर्म उपलब्ध कराते हुए अभियान को पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया। बीडीओ भीषम कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत निर्धारित अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे तथा गणना फॉर्म भरकर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी बीएलओ से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने और किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- एसआइआर क...