चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- बंदगांव। बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रांची-चाईबासा रोड पर टोकाद मैदान के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी घायल मुरहू प्रखंड के बिंदा पंचायत अंतर्गत रोड़ो गांव के निवासी हैं। मृतक महिला की पहचान कुदन पुर्ती (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रोड़ो गांव की थी।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिमल पुर्ती, पूरन पुर्ती, जोसेफ पुर्ती और सुड़ालेन पुर्ती का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य घायल अगाथा पुर्ती, क्रिसेंसिया पुर्ती, रंजीत पुर्ती, इलियस पुर्ती और रोशनी लागूरी का इलाज बंदगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायलों सुड़ालेन पुर्ती और विमल पुर्ती ने बता...