चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सवनिया पंचायत के करिका गांव से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों बच्चे सकुशल बरामद कर लिए गए हैं। बच्चों के मिलने की खबर से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।लापता बच्चों में उरलू मुंडू के पुत्र सनिका मुंडू (14 वर्ष), मंगरा मुंडू (10 वर्ष) तथा बुधु मुंडू के पुत्र साऊ मुंडू (12 वर्ष) शामिल थे। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चे करिका गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और बुधवार शाम एक साथ करिका चौक की ओर गए थे, जिसके बाद वे घर नहीं लौटे थे।इधर, लापता बच्चे सनिका और मंगरा मुंडू के पिता उरलू मुंडू ने बताया कि तीनों बच्चे पैदल ही करीब छह-सात किलोमीटर दूर हिरनी फॉल चले गए थे, जहां वे अपनी नानी के घर रुक गए। गुरुवार को हिरनी फॉल से उरलू मुंडू को फोन पर सूचना मिली कि बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.