शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। बंथरा रेलवे यार्ड में सोमवार शाम मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना शाम करीब 6:10 बजे उस समय हुई जब मालगाड़ी बरेली की ओर जाने के लिए यार्ड में खड़ी थी। इसी दौरान यार्ड में मुख्य लाइन से अलग में इंजन के पास वाले बैगन के पहिए अचानक पटरी से उतर गए। लोको पायलट ने तत्काल घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। घटना के चलते दो अन्य मालगाड़ियों को करीब आधे घंटे तक रोकना पड़ा, हालांकि मुख्य रेल लाइन पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- मिर्जाचौकी में ट्रैक्टर के धक्के से टूटा रेल गेट, ट्रेन परिचालन प्रभावित रेलवे अधिकारियों ने करीब चार घ...