लखनऊ, मई 14 -- चार माह पहले हुआ था विवाह वाहन चालक हादसे के बाद फरार यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत सरोजनीनगर,संवाददाता। बंथरा इलाके में गुरुवार देर शाम पत्नी को ससुराल लेने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि युवक हवा में उछल गया और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को गंभीर हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।आशीष रावत का जीवन बंथरा के चनखरा गांव निवासी आशीष रावत (27) एयरपोर्ट स्थित एक कैंटीन में कुक था। परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी चार माह पहले मोहनलालगंज के गोड़वा गांव की निवासी सिमरन के साथ हुई थी। इस वक्त सिमरन अपने मायके में थी। गुरुवार को आशीष पत्नी को लेने क...