लखनऊ, फरवरी 27 -- बंथरा थानाक्षेत्र में बीते दिनों बेटी की ससुरालवालों की पिटाई से घायल बुजुर्ग की गुरुवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने बुजुर्ग को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सरोजनीगर के गौरी निवासी पूजा रावत ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी शादी बंथरा के चक गांव में रहने वाले संदीप कुमार से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान पूजा ने 13 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसके बच्चे को छीन लिया। इस बात की जानकारी पूजा ने अपने मायकेवालों को दी। बीती 22 फरवरी को उसके पिता राम नरेश अपनी छोटी बेटी संग पूजा को लेने उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.