लखनऊ, फरवरी 20 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। मवई-पड़ियाना गांव निवासी राजेश गौतम मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी गुड्डी, दो बेटे विनीत, सुमित और दो बेटी बिंदू (20), तन्नू हैं। पिता राजेश ने बताया कि बिंदू ने हाई स्कूल तक पढ़ाई की। उसके बाद घर पर ही रहती थी। गुरुवार की रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर से निकल रहे एक युवक ने बिंदू को नीम के पेड़ से लटका देखा तो उसने बिंदू के परिजनों को उसकी मौत की जानकारी दी। बंथरा पुलिस ने बताया कि फौरी जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बिंदू के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.