लखनऊ, मार्च 22 -- बंथरा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत के बाद होटल संचालक ने भी दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में भर्ती संचालत रूपनारायण का डॉक्टर इलाज कर रहे थे, जिन्होंने रविवार देर शाम बंथरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को घटनास्थल से कोई जहरीला पदार्थ भी नहीं मिला। पुलिस को बेटे की जेब से सुसाइड नोट मिला था। वह अब सुसाइड नोट की लिखावट व घटना स्थल पर मिले खाने की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र ...