बंथरा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दोस्तों की मौत
लखनऊ, मई 25 -- बंथरा इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की आगे जा रही बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सरोजनीनगर के हाइडल कॉलोनी निवासी रमेश का पुत्र कमल (18) और बंथरा के लाला खेड़ा निवासी वीरेंद्र का पुत्र दीपांशु रावत (19) रविवार रात बाइक से सरोजनीनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही यह लोग बंथरा स्थित हनुमान मंदिर के पास कानपुर रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से लगी कि आगे जा रही बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.