लखनऊ, मई 1 -- सरोजनी नगर, संवाददाता। हजरतगंज के राणा प्रताप मार्ग निवासी अमित कुमार गुप्ता ने डीसीपी को शिकायती पत्र देकर निराला नगर के मुकेश जिंदल और उसके बेटे भव्य पर फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया।अमित के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2013 में एलडीआरसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक मुकेश कुमार जिंदल से मेमौरा क्षेत्र में करीब 18,200 वर्गफुट जमीन खरीदी थी, जिस पर बाद में फार्म हाउस और होटल का निर्माण कराया गया। आरोप है कि वर्ष 2023 में जिंदल ने 90 लाख रुपए के सौदे में खसरा संख्या 109 की करीब 24 हजार वर्गफुट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी, जबकि उक्त जमीन आरोपी के कब्जे में नहीं थी, न ही विवाद मुक्त थी। यह भी पढ़ें- फार्म हाउस दिलाने के नाम पर 78 लाख की ठगी बिना जांच पड़ताल के अमित ने वह जमीन लिखा लिखाई थी। जब अमित उस पर...