उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में पीएनसी द्वारा कानपुर-लखनऊ हाईवे (एनएच-27) पर पुलिया निर्माण समेत हो रहे अन्य कार्यों के चलते रोजाना लगने वाले जाम को लेकर माहभर के लिए डायवर्जन किया गया है। एसपी उन्नाव जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर लखनऊ जाने वाले वाहनों को दही तिराहा से पुरवा-मौरावां मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। एक तरफ की लेन को ब्लाक कर दूसरे लेन से ही दोनों छोर से वाहनों को निकाला जा रहा है। एक लेन बंद होने व रास्ता काफी संकरा होने से निर्माण स्थल पर भारी वाहनों के पहुंचने से रोजाना भीषण जाम लग रहा है। इस मार्ग पर अमौसी एयरपोर्ट, शिक्षण संस्थान एवं महत्वपूर्ण अस्पताल होने के कारण काफी संख्या में बड़े /छोटे वाहन निकलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...