लखनऊ, दिसम्बर 6 -- पीजीआई थाने से बंथरा थाने के पूर्व इंस्पेक्टर और चार दरोगाओं के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट शनिवार को बहराइच और लखनऊ कमिश्नरेट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद पांचों के निलंबन की कार्रवाई होगी। पांचों आरोपियों पर उगाही के रुपये न मिलने पर चार निर्दोषों को चोरी के आरोप में जेल भेजने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने का आरोप है। पांचों आरोपियों के खिलाफ खिलाफ एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर नुरुलहुदा ने पीजीआई थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोपी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, दरोगा संतोष कुमार, राजेश कुमार, एसएसआई दिनेश कुमार सिंह के निलंबन के लिए बहराइच कप्तान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, पुलिस लाइन लखनऊ में तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.