शामली, मई 16 -- बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव निवासी दो ट्रक चालकों की विहार में ठाकुर गंज क्षेत्र में कार के कुचलने से मौत हो गयी। बताया जा र हा है कि दोनों चालक सड़क किनारे खराब हुए ट्रक में सहयोग करने के लिए खड़े थे। तभी एक कार ने उन्हें कुचल दिया। सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। वह विहार के लिए रवाना हो गए है। शुक्रवार की देर रातगांव बंतीखेड़ा निवासी सुहेल पुत्र अशफाक 22 वर्ष वह सादिक पुत्र एहसान 21 वर्ष दोनों एक साथ ट्रक पर चालक का कार्य करते हैं। वह कुछ दिन पहले ही गांव से गए थे। परिजनों के मुताबिक उनकी फोन पर बात हुई थी। वह आसाम गुवाहाटी के लिए माल लेकर निकले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात जब वह बिहार में ठाकुर गंज क्षेत्र बंगाल बोर्डर पर पहुंचे तो उनके आगे चल रहा एक अन्य ट्रक में टायर पेंजर हो गया। वह ट्रक...