रांची, जून 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय बंता हजाम में बाल संसद का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक डॉ समीर हजाम एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों की आमसभा हुई। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद के सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें चित्तरंजन महतो को प्रधानमंत्री चुना गया, भुनेश्वर सिंह मुंडा को स्वास्थ्य मंत्री, होलिका कुमारी को सुरक्षा और न्याय मंत्री, खुशबू कुमारी को उपस्थिति मंत्री, मोहित कुमार घोष को शिक्षा मंत्री, शुभम् सोनार को कौशल विकास मंत्री, अविनाश कुमार को पर्यावरण मंत्री, शेखर कुमार को खेल मंत्री, लखि नारायण अहीर को अनुशासन मंत्री एवं गौतम कुमार महतो सांस्कृतिक मंत्री बने। सभी नव निर्वाचित मंत्रियों ने अपने दायित्व का शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक सहित ...