आदित्यपुर, जनवरी 2 -- आदित्यपुर। बंतानगर बस्ती, आदित्यपुर में खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए बंता पूर्ति का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। आज के दिन ही गोलीकांड में कुलुपटांगा बस्ती निवासी बंता पूर्ति शहीद हो गए थे। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ बोदरा ने किया। मौके पर प्रमुख रुप से उपस्थित वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने झारखंड सरकार से मांग की शहीद बंता पूर्ति को शहीद की दर्जा देने की मांग की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, अक्षेस के पूर्व सदस्य राजमंगल ठाकुर, खिरोद सरदार, रवींद्र सिंह लामा, रामवृक्ष शर्मा, रवि हेंब्रम, सिलाई बोदरा, संजय हेंब्रम, मनोज कुमार हेंब्रम, सोमनाथ तियू, मिथुन देवगम, प्रिंस बांद्रा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...